तीज हमारी समृद्ध संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व : उमेश शर्मा ‘काऊ’

तीज कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने की सराहना


देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ आज महानगर महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित तीज कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने तीज पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीज हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं, नारी शक्ति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।


कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन भी किया गया।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की जमकर सराहना की।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की।


इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ तीज पर्व मनाया गया।

महिलाओं ने बताया तीज का यह कार्यक्रम भविष्य में और उत्साह के साथ मनाया जायेगा।