युवाओं का विश्वास, राष्ट्रवाद के साथ — दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की शानदार विजय

युवा शक्ति ने फिर दिया राष्ट्र प्रथम के विचार को विश्वास का संदेश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार विजय पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने ABVP के सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की यह विजय केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि युवाओं के राष्ट्र प्रथम के विचार, छात्रहितों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प में व्यक्त विश्वास का सशक्त संदेश है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा आज केवल अपने भविष्य की चिंता नहीं कर रहा, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा देने के लिए नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भी तैयार है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, विचार और संकल्प ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला हैं।
उन्होंने ABVP की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालयों में तैयार हो रहा युवा नेतृत्व ही आने वाले समय में देश के सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्रीय जीवन को नई दिशा देगा।

रायपुर विधायक ने कहा कि-
आज का युवा नेतृत्व, कल का राष्ट्र नेतृत्व है।
युवाओं का संकल्प—राष्ट्र की शक्ति, राष्ट्र का भविष्य।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ABVP के कार्यकर्ता छात्रहित, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक नेतृत्व की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को और मजबूत करेंगे।