भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा से मिले रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’

संगठनात्मक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा, ‘संगठन सर्वोपरि’ का दिया संदेश
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर श्री शर्मा से चर्चा की। उन्होंने संगठन को पार्टी की कार्यप्रणाली का आधार बताते हुए कहा कि ‘संगठन सर्वोपरि’ की भावना के साथ कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित रहना चाहिए।


भेंट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, जनसेवा तथा आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।