रायपुर विधानसभा को विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं से विकास कार्यों को मिलेगी गति

विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, मूलभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन को मिलेगी नई दिशा
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को निरंतर गति प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्रहित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई ये घोषणाएं रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण सौगात हैं। इनसे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन तथा जनसुविधाओं के विस्तार को नई दिशा एवं गति मिलेगी। इन घोषणाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद प्रकट किया।