कवि राजेन्द्र ढैला के गीत पहाड़ ल्या रयूं ने दिल जीत लिया(VIDEOदेखें)

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

कवि राजेन्द्र ढैला के गीत पहाड़ ल्या रयूं ने दिल जीत लिया

हलद्वानी

मूल रूप से ब्लॉक लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के निवासी कवि राजेन्द्र सिंह ढैला का लिखा और गाया हुआ गीत “आपण मन में पहाड़ ल्या रयूं,,,,,,” इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। वह बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही लिखने और गाने का शौक था। सन 2012-13 से मंचों में कुमाऊनी कविता गीत पढ़ने लगा इसी दौरान 2016-17 में, मैं क्या मंच पर पढ़ रहा हूं? क्या सुना रहा हूं? इसी को बताने के लिए मैंने सोचा जिसकी उपज है गीत आपण मन में पहाड़ ल्या रयूं।
पिछले लगभग तीन साल से हमारी टीम घुगुती जागर सोशल मीडिया के माध्यम से गीत संगीत को पहाड़ की वादियों से प्रस्तुत कर रही थी। जिस वजह से कयी सारे लोगों ने हमसे बातचीत की। उसी में से अक्टूबर 2020 में उत्तराखंड के मशहूर आर जे काव्य जी ने हमारा ओनलाइन इंटरव्यू लिया जिसमें हमने यह गीत गाया। उनको यह गीत इतना अच्छा लगा कि उन्होंने हमसे कहा कि यह गीत हम प्रोपर तरीके से रिकॉर्ड करके बनाएंगे।
बीच में उनका रेडियो स्टेशन ओहो रेडियो उत्तराखंड खुला जिस वजह से ओ बिजी थे। लेकिन हमसे संपर्क में थे। बाद में कुछ कोरोना काल की वजह से भी लेट हुआ। अंततः 28 अगस्त को देहरादून स्थित संगीतकार रणजीत सिंह जी के ए प्लस स्टूडियो में यह गीत रिकॉर्ड किया गया और 29 अगस्त को इसका विडियो शूट किया गया ओहो रेडियो स्टेशन में। यह गीत राजेंद्र ढैला द्वारा लिखा और गाया गया है। सहयोग दिया गया है साथी राजेंद्र प्रसाद और गिरीश शर्मा जी द्वारा। संगीत से सजाया गया है रणजीत सिंह जी द्वारा।
12 सितंबर को यह गीत आर जे काव्य जी के नये यूट्यूब चैनल ओहो रंगमंच से रिलीज किया गया है। अभी तक हजारों लोगों ने इसे सुना और सराहा है।

राजेन्द्र ढैला वर्तमान समय में हल्द्वानी में रहते हैं तथा सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत होने के साथ ही साथ अपनी बोली,भाषा, संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनके यूट्यूब चैनल का नाम Ghuguti Jagar rd और फेसबुक पेज का नाम Team Ghuguti Jagar है। जिन्हें अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। अगर आपने अभी तक इनका पहाड़ ल्या रयूं गीत नहीं सुना है तो ओहो रंगमंच यूट्यूब चैनल में जाकर जरूर सुनिएगा आप दिल छू लेगा यह गीत।