चूला ग्रामवासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार(VIDEO देखें)

चूला ग्रामवासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार(VIDEO देखें)
———————————————————————
राज्य बनने के 22 वर्षों बाद भी पहाड़ की समस्याएं आज भी पहाड़ जैसी जस की तस है,गढ़वाल हो कुमाऊं का क्षेत्र,राज्य के पहाड़ी जनपदों के कई क्षेत्रों की जनता नेताओं के चुनावी वादों से आजिज आकर अब चुनाव बहिष्कार तक करने को आमदा है।

उत्तराखंड क्रांतिदल के कर्णप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी उमेश खंडूरी ने बताया कि ऐसा ही एक वाक्या कर्णप्रयाग विधानसभान्तर्गत चूला ग्रामसभा की जनता का है,जहां मूलभूत समस्याओं जैसे पक्की सड़क,बिजली,पानी,जंगली जानवरों आदि समस्याओं का समाधान न होने पर स्थानीय जनता इस बार विधानसभा चुनाव के चुनाव का बहिष्कार करने जा रही है।