नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले महेंद्र भट्ट, उत्तराखंड के विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

दोनों नेताओं ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की तथा राज्य की प्रगति के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने पर बल दिया।