मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विकास को मिल रही नई गति, जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में निदेशालय शहरी विकास, आमवाला, देहरादून में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।

आमवाला में आयोजित यह भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्र के विकास, शहरी सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर व्यवस्थाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक पंत सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
