कुकरेजा इंस्टीट्यूट की फ्रेशर्स पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’

शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने गणेश विहार, अजबपुर खुर्द स्थित कुकरेजा इंस्टीट्यूट की फ्रेशर्स पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर विधायक ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कुकरेजा इंस्टीट्यूट की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने अपने अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।


उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों, अनुशासन और बेहतर भविष्य निर्माण में निहित होती है।

शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना सराहनीय कार्य है।


विधायक ने संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि कुकरेजा इंस्टीट्यूट भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा और निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।