राजेश्वरीपुरम में सड़क में जगह-जगह गड्ढों के कारण चलना मुश्किल                          

राजेश्वरीपुरम में सड़क में जगह-जगह गड्ढों के कारण चलना मुश्किल।

नगर निगम देहरादून के वार्ड सं0-67 मोहकमपुर माजरी माफी की राजेश्वरीपुरम कालोनी में सीवर लाइन के बाद खोदे गये गड्ढों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है।कॉलोनीवासियों का अपनेश घरों से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो रखा है।
गढ्ढेयुक्त सड़क में धूप निकलने पर धूल का गुबार तथा जरा सी बारिश होने पर कीचड ही कीचड नजर आने लगता है।
स्थानीय लोगों ने इस सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई लेकिन लम्बे समय बाद भी आज समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क नहीं बनाई गई तो सम्बन्ध विभाग के खिलाफ ऑदोलन किया जायेगा।