केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने अनेक कार्यक्रमों का किया आयोजन

देहरादून।
केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने में जी जान से जुट गये हैं।
इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखण्ड की भाजपा महिला मोर्चा ने भी कमर कस ली है,महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाये हुए हैं।


इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा महानगर देहरादून को 5 कार्यक्रम दिए गए हैं।


पहला कार्यक्रम आंगनवाड़ी परिवार मिलन कार्यक्रम रायपुर विधानसभा में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की संयोजक सुषमा कुकरेती,पुष्पा पडियार,शोभा रावत, सह संयोजक सुधा प्रधान, सारिका पंवार,सुषमा जोशी महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी आदि कार्यकर्ता रहीं।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।