अस्वस्थता भी नहीं रोक सकी विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के जनसेवा के कदम

बीमारी के बावजूद आवास पर जनता के बीच पहुंचे विधायक, सुनीं जनसमस्याएं; त्वरित समाधान का दिया भरोसा
देहरादून। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का जज्बा हो तो परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक पातीं। इसी भावना का परिचय देते हुए रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने अस्वस्थ होने के बावजूद आज अपने आवास पर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना।


स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद उन्होंने जनता से मुलाकात का सिलसिला जारी रखा और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा संकल्प और जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। स्वास्थ्य परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने क्षेत्र की देवतुल्य जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना मेरा कर्तव्य है।

उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और सेवा भावना से जुड़ा होता है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।