नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, समसामयिक राजनीतिक विषयों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनता के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।
