देहरादून। रायपुर विधानसभा के अजबपुर मंडल एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ सम्मिलित हुए।पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखते ही बना।

तिरंगा यात्रा राहुल डेयरी के सामने स्थित पार्क से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, चित्रेश बिष्ट स्मारक, गोलू स्मारक एवं सनातन धर्म मंदिर होते हुए पुनः पार्क, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में संपन्न हुई।

तिरंगे की आन, बान और शान में निकली इस यात्रा के दौरान लगातार देशभक्ति के नारों की गूंज लगातार सुनाई देती रही।
लोग भारत माता की जय!वंदे मातरम्!जय हिंद!इंकलाब जिंदाबाद!तिरंगा हमारी शान है!तिरंगा हमारी पहचान है!देश के वीर जवान—जिंदाबाद, जिंदाबाद!वीर शहीद अमर रहें!देशभक्ति—जिंदाबाद!भारत देश महान—जय हिंद, जय हिंद!एकता और अखंडता—जिंदाबाद!घर-घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! मेरा देश, मेरी शान—भारत माता महान! हिंदुस्तान जिंदाबाद!
भारत माता की जय—वंदे मातरम्!आदि नारे लगाते रहे।

रायपुर विधानसभान्तर्गत जिस जिस क्षेत्र से होकर तिरंगा यात्रा गुजरी वह पूरा क्षेत्र तिरंगामय नजर आने लगा।

कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता,अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उमड़ी राष्ट्र भक्त पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनमानस के बड़े हुजूम को संबोधित करते हुए रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग,आन,बान,शान,पहचान, अभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करना है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास कराने वाला अभियान है।

यात्रा में दोनों मंडलों के पदाधिकारी,पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता,युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
