टिहरी पहुंचे प्रदेश महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया फूलमालाओं सहित जोरदार स्वागत

टिहरी पहुंचे प्रदेश महामंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
—————————————————–
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अपने कुमाऊं दौरे के बाद आज टिहरी भ्रमण हेतु पहुंचे।
टिहरी भ्रमण के दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का टिहरी विधानसभा के चंबा शहर तथा नई टिहरी शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।


स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश महामंत्री ने नई टिहरी में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में सहभागिता कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता की कठिनाईयों को भी दूर करने का प्रयास करना चाहिए।


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी टिहरी मुकेश कोहली ,सह प्रभारी रमेश चौहान जी,पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल जी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ,ब्लॉक प्रमुख – चंबा, जाखणीधार,घनसाली, शिवानी बिष्ट,सुनीता देवी, बसुमती घनाता,नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।