माजरी माफी में संगठन की मजबूती, SIR की सफलता और बूथ सशक्तिकरण के संकल्प के साथ अजबपुुर मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

आज रायपुर विधानसभा के अंतर्गत अजबपुर मंडल की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक वार्ड 67 में मंडल मंत्री उज्जवल सेमवाल के निवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।
बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ पूरे समय तक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रायपुर विधायक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं BLA-2 कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।

रायपुर विधायक ने SIR की सफलता को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता अजबपुुर मंडल की मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती ने की।


इस अवसर पर मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सती, मंत्री अर्णव पैन्यूली, मंडल मंत्री शोभा देवी, वार्ड 67 के पार्षद रविंद्र सिंह रावत ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवल किशोर गुसाईं, पूर्व प्रधान मुकेश सुन्द्रियाल ,संगीता बिष्ट,मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र पालक, बूथ अध्यक्ष, BLA-2 एवं मंडल मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।